‘ये जवानी है दीवानी’ फेम एवलिन शर्मा का टूटा रिश्ता, शादी के 5 साल बाद पति से अलग होने का फैसला

लखनऊ | आवाज़ प्लस डेस्क:
बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा, जिन्हें फिल्म ये जवानी है दीवानी में ‘लारा’ के किरदार से खास पहचान मिली थी, ने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला कर लिया है। शादी के पांच साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय लिया है।

एवलिन ने खुद की पुष्टि
मीडिया से बातचीत में एवलिन ने बताया कि उन्होंने और तुषान ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह फैसला सौहार्दपूर्ण तरीके से लिया गया है और वे अपनी नई जिंदगी की शुरुआत दोस्ती और को-पेरेंटिंग के साथ करेंगे।

2018 में शुरू हुई थी लव स्टोरी
एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात 2018 में एक ब्लाइंड डेट के जरिए हुई थी। करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने एवलिन को प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने सगाई की और 2021 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक निजी समारोह में शादी रचाई।

दो बच्चों के माता-पिता हैं दोनों
इस कपल के दो बच्चे हैं—बेटी अवा रानिया भिंडी, जिसका जन्म 2021 में हुआ, और बेटा आर्डेन, जो 2023 में पैदा हुआ। तलाक के बावजूद दोनों ने बच्चों की संयुक्त परवरिश का फैसला किया है।

क्रॉस-कल्चर शादी की चर्चा में रहा कपल
एवलिन ने पहले अपनी शादी को ‘संस्कृतियों का मिश्रण’ बताया था। जहां तुषान गुजराती मूल के हैं और सिडनी में पले-बढ़े, वहीं एवलिन पंजाबी-जर्मन बैकग्राउंड से आती हैं और खुद को भारतीय संस्कृति के करीब मानती हैं।

फिल्मी करियर
एवलिन शर्मा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें नौटंकी साला, यारियां, मैं तेरा हीरो, हिंदी मीडियम, जब हैरी मेट सेजल और साहो शामिल हैं।

एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी का अलग होना उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला जरूर है, लेकिन दोनों ने परिपक्वता दिखाते हुए अपने बच्चों की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS