क्या आप भी खेलते हैं ऑनलाइन रमी? ED ने गेमिंग कंपनी के 3 मालिकों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली/बेंगलुरु: ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनी Gameskraft Technologies Limited पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के तीन संस्थापकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक सिंह, पृथ्वीराज सिंह और विकास तनेजा शामिल हैं। इन पर मनी लॉन्ड्रिंग, धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अवैध कमाई करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

ED के मुताबिक कंपनी RummyCulture और RummyTime जैसे ऑनलाइन रमी प्लेटफॉर्म संचालित करती थी, जहां लोगों से बड़े पैमाने पर पैसा लगवाया जाता था। जांच एजेंसी का दावा है कि कई यूजर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जबकि अलग-अलग राज्यों में दर्ज मामलों में मानसिक तनाव और आत्महत्या जैसी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है।

17 ठिकानों पर ED की रेड

7 मई 2026 को ED ने कर्नाटक और NCR में एक साथ 17 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कंपनी के दफ्तरों, ग्रुप कंपनियों और कर्मचारियों से जुड़े परिसरों पर की गई। छापेमारी के दौरान एजेंसी को कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल सबूत मिले।

जांच के बाद ED ने तीनों संस्थापकों को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार दीपक सिंह और पृथ्वीराज सिंह को NCR से पकड़ा गया, जबकि विकास तनेजा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है।

अब पैसों के नेटवर्क की जांच

ED अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए जुटाई गई रकम कहां-कहां इस्तेमाल की गई और इस कथित नेटवर्क में कौन-कौन लोग और कंपनियां शामिल थीं। एजेंसी को शक है कि मामले में कई अन्य कड़ियां भी सामने आ सकती हैं।

सवाल बड़ा है…

ऑनलाइन रमी और रियल मनी गेम्स क्या सिर्फ मनोरंजन हैं या धीरे-धीरे लोगों को आर्थिक जाल में फंसा रहे हैं? ED की यह कार्रवाई एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS