क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा अनुभवी तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल की हो रही है, जिन्होंने अचानक अपना रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया है। 37 साल की उम्र में उनकी वापसी ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।

शबनम इस्माइल की सरप्राइज एंट्री
शबनम इस्माइल ने कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वापसी का ऐलान कर दिया है। वे लंबे समय से लीग क्रिकेट खेल रही थीं और अब एक बार फिर साउथ अफ्रीका की जर्सी में नजर आएंगी। उनकी तेज गेंदबाजी आज भी दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिनी जाती है।
लॉरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में कप्तानी
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टीम की कप्तानी लॉरा वोल्वार्ड्ट ही संभालेंगी। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मारिजैन कैप, नादिन डी क्लर्क, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका जैसे बड़े नाम टीम का हिस्सा हैं। वहीं अंडर-19 टीम की पूर्व कप्तान कायला रेनेके को भी मौका मिला है।
21 जून को भारत से भिड़ेगा साउथ अफ्रीका
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी। साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बड़ा मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है, इसलिए इस मैच पर सभी की नजरें रहेंगी।
साउथ अफ्रीका महिला टीम
लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन और डेने वैन नीकर्क।
