एक दिन में 54 हजार टन LPG बना रहा भारत, संकट के बीच सरकार ने बढ़ाया उत्पादन

देश में एलपीजी यानी रसोई गैस को लेकर किसी तरह की कमी नहीं होने वाली है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने मंगलवार को बड़ी जानकारी साझा करते हुए बताया कि भारत अब रोजाना 54 हजार टन LPG का उत्पादन कर रहा है। पहले देश में प्रतिदिन 35 से 36 हजार टन गैस बनाई जाती थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उत्पादन में बड़ा इजाफा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 54 हजार टन LPG से रोज करीब 38 लाख घरेलू गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

भारत के पास कितना तेल और गैस भंडार मौजूद

भारतीय उद्योग परिसंघ यानी CII के वार्षिक व्यापार सम्मेलन में हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश के पास 69 दिनों का कच्चे तेल और LNG का भंडार मौजूद है। इसके अलावा 45 दिनों का LPG स्टॉक भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

पीएम मोदी ने भी की थी बचत की अपील

इससे पहले प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, मेट्रो और कारपूलिंग अपनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी थी।

प्रधानमंत्री ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कुछ समय तक सोने की खरीद और विदेश यात्राएं टालने की भी अपील की थी। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया संकट के असर से देश की अर्थव्यवस्था और आम लोगों को बचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS