RBI दे सकता है सरकार को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड, ₹2.69 लाख करोड़ का रिकॉर्ड टूटने के आसार

देश की अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI केंद्र सरकार को इस बार अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए RBI का डिविडेंड पिछले साल के रिकॉर्ड ₹2.69 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि इस महीने होने वाली RBI की बोर्ड बैठक में डिविडेंड की अंतिम राशि पर फैसला लिया जा सकता है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में RBI ने केंद्र सरकार को ₹2.69 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड दिया था, जो उससे पहले के साल के मुकाबले 27 प्रतिशत ज्यादा था।

सरकार के लिए यह रकम ऐसे समय में बड़ी राहत मानी जा रही है, जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का असर भारत पर भी पड़ सकता है। अतिरिक्त डिविडेंड मिलने से सरकार को वित्तीय मोर्चे पर मजबूती मिलेगी।

बजट दस्तावेजों के अनुसार, केंद्र सरकार को अगले वित्त वर्ष 2026-27 में RBI, सरकारी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कुल ₹3.16 लाख करोड़ डिविडेंड और सरप्लस मिलने का अनुमान है। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने भी रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। सरकारी बैंकों का कुल नेट प्रॉफिट बढ़कर करीब ₹1.98 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।

गौरतलब है कि RBI का सरप्लस ट्रांसफर और डिविडेंड सरकार की नॉन-टैक्स आय का अहम हिस्सा होता है, जिससे सरकार विकास योजनाओं और आर्थिक चुनौतियों से निपटने में मदद लेती है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS