बंगाल चुनाव: आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार और महिला सुरक्षा पर बड़ा फोकस

Image

 

कोलकाता: Amit Shah आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का बहुप्रतीक्षित चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। राजधानी Kolkata में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ‘संकल्प पत्र’ पेश किया जाएगा, जिसमें रोजगार, महिला सुरक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर खास जोर रहने की संभावना है।

घोषणापत्र में इन मुद्दों पर रहेगा जोर

बीजेपी के संकल्प पत्र में अवैध घुसपैठ, महिला सुरक्षा, रोजगार सृजन, पलायन रोकने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने जैसे अहम बिंदु शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसानों को साधने के लिए भी पार्टी बड़े ऐलान कर सकती है।

पश्चिमी मेदिनीपुर में शाह की दो बड़ी रैलियां

घोषणापत्र जारी करने के बाद अमित शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में चुनावी हुंकार भरेंगे।

  • पहली रैली दोपहर 3 बजे डेबरा के बालिचक भजहरि हाई स्कूल मैदान में
  • दूसरी रैली शाम 5 बजे खड़गपुर सदर के अतुलमोनी स्कूल मैदान में

PM मोदी की 6 गारंटी भी होंगी शामिल

घोषणापत्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi की 6 गारंटियों को भी शामिल किया जा सकता है:

  1. भय बनाम भरोसा: Trinamool Congress पर निशाना, बीजेपी भरोसा कायम करेगी
  2. जनता के लिए सिस्टम: सरकारी तंत्र सिर्फ जनता के लिए काम करेगा
  3. भ्रष्टाचार पर वार: हर घोटाले और अन्याय की जांच होगी
  4. सख्त कार्रवाई: दोषियों को जेल भेजा जाएगा
  5. अधिकार और सुरक्षा: शरणार्थियों को अधिकार, घुसपैठियों पर कार्रवाई
  6. सातवां वेतन आयोग: सरकार बनते ही लागू करने का वादा

चुनावी मुकाबले में बढ़ेगी गर्मी

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी का यह घोषणा पत्र राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है और सत्तारूढ़ टीएमसी के साथ मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS