विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM-CPI और VCK देंगे समर्थन!

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक टीवीके प्रमुख Vijay को मुख्यमंत्री बनाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि CPM, CPI और VCK ने सरकार गठन के लिए समर्थन देने का फैसला कर लिया है। हालांकि तीनों दलों की ओर से आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। लेकिन विजय खुद दो सीटों से चुनाव जीते हैं, ऐसे में एक सीट छोड़ने के बाद टीवीके के पास 107 विधायक ही रह जाएंगे। बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन पहले से टीवीके को मिल चुका है। अब CPI, CPM और VCK के 2-2 विधायक समर्थन देने को तैयार हैं। इस तरह विजय के समर्थन में कुल आंकड़ा 118 तक पहुंच जाएगा और सरकार बनाने का रास्ता खुल जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि CPI की बैठक खत्म हो चुकी है और पार्टी ने अपने दोनों विधायकों के समर्थन की चिट्ठी टीवीके नेता सीटीआर निर्मल कुमार को सौंप दी है। वहीं CPM और VCK की बैठकों के बाद भी जल्द औपचारिक ऐलान हो सकता है।

अगर यह गठबंधन अंतिम रूप लेता है तो तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा। 59 सीटों वाली DMK और 47 सीट जीतने वाली AIADMK विपक्ष में बैठेंगी।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 परिणाम

  • TVK – 108 सीट
  • DMK – 59 सीट
  • AIADMK – 47 सीट
  • कांग्रेस – 5 सीट
  • PMK – 4 सीट
  • CPI – 2 सीट
  • CPM – 2 सीट
  • VCK – 2 सीट
  • IUML – 2 सीट
  • BJP – 1 सीट
  • DMDK – 1 सीट
  • AMMK – 1 सीट

अब सबकी नजर तीनों सहयोगी दलों के आधिकारिक ऐलान और राज्यपाल के अगले कदम पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS