दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग का दावा, गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि हरियाणा के करनाल स्थित उनके मैनेजर गुरप्रताप सिंह कांग के घर के बाहर फायरिंग की गई। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों ने ली है।

हालांकि, हरियाणा पुलिस ने मामले को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारनिया के मुताबिक, मैनेजर या उनके परिवार की तरफ से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस टीम गांव गोंडर पहुंची थी, लेकिन शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सबूत बरामद नहीं हुआ।

गैंगस्टरों ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे टायसन बिश्नोई, आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है।

बीजेपी जॉइन करने का मिला था ऑफर?

इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है। पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भाजपा ने दिलजीत दोसांझ को पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सिंगर ने ठुकरा दिया।

चीमा ने दावा किया कि इसके बाद दोसांझ के मैनेजर के घर पर हमला हुआ और इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मशहूर हस्तियों और कारोबारियों को डराने के लिए गैंगस्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

“पंजाब को डराया नहीं जा सकता”

हरपाल सिंह चीमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि भाजपा सरकार लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डाल रही है और उसे संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने इसे “पंजाब विरोधी मानसिकता” करार दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि सोशल मीडिया पर वायरल दावों और राजनीतिक आरोपों के चलते यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS