तीसरे बच्चे पर ₹30 हजार, चौथे पर ₹40 हजार! आंध्र सरकार की नई स्कीम ने सबको चौंकाया

आंध्र प्रदेश की N. Chandrababu Naidu सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने को लेकर बड़ा और अनोखा ऐलान किया है। अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की नकद सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने नरसन्नापेटा में आयोजित ‘स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र’ कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में घटती जनसंख्या दर चिंता का विषय बनती जा रही है और बच्चों को बोझ नहीं बल्कि देश की संपत्ति माना जाना चाहिए।

परिवार नियोजन से जनसंख्या बढ़ाने तक बदली सोच

सीएम नायडू ने कहा कि पहले वे परिवार नियोजन को बढ़ावा देते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवाओं और बच्चों की संख्या देश की ताकत तय करेगी।

उन्होंने मंच से कहा कि सरकार जल्द ही इस योजना को लागू करने जा रही है। इसके तहत:

  • तीसरे बच्चे के जन्म पर ₹30,000
  • चौथे बच्चे के जन्म पर ₹40,000
    की प्रोत्साहन राशि सीधे परिवारों को दी जाएगी।

क्यों लाई गई ये योजना?

सरकार का मानना है कि राज्य में जनसंख्या वृद्धि दर लगातार घट रही है। भविष्य में कामकाजी आबादी कम होने का असर अर्थव्यवस्था और विकास पर पड़ सकता है। इसी को देखते हुए सरकार लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।

देशभर में चर्चा

आंध्र प्रदेश सरकार की इस घोषणा के बाद देशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। जहां एक तरफ कई राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण की बातें होती हैं, वहीं आंध्र प्रदेश अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए कैश इंसेंटिव देने जा रहा है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS