कल्याण में भीषण सड़क हादसा: डंपर-इको कार की टक्कर में 11 की मौत, एक गंभीर

मुंबई/कल्याण, सोमवार: महाराष्ट्र के कल्याण क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इको कार में कुल 12 यात्री सवार थे, जो मुरबाड की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन रायता पुल के नजदीक पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अधिकांश यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही टिटवाला पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS