सोनपुर में दर्दनाक हादसा: शादी का जश्न मातम में बदला, एक ही परिवार के चार लोग गंडक नदी में डूबे

बिहार के सोनपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गंडक नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए, जिसमें तीन की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर स्थित जगदंबा स्थान के पास गंडक नदी में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार में हाल ही में शादी संपन्न हुई थी और चौठारी रस्म के लिए सभी लोग नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान दो महिलाओं समेत चार लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए दो महिलाओं को बाहर निकाला और उन्हें हाजीपुर के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बबीता देवी (42 वर्ष), पत्नी जनार्दन सिंह, निवासी बैजलपुर, और गुड़िया देवी (40 वर्ष), पत्नी रवि कुमार, निवासी बख्तियारपुर, पटना के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आवाज़ प्लस के लिए रिपोर्ट

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS