अमेरिका में सुरक्षा अलर्ट: डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा की होगी हाई-लेवल समीक्षा

वाशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। हाल ही में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के बाद व्हाइट हाउस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा के निर्देश दिए हैं। इस घटना में ट्रंप बाल-बाल बच गए थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

हाई-लेवल मीटिंग का ऐलान
व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सुसन वाइल्स ने इस सप्ताह के अंत में यूएस सीक्रेट सर्विस और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) के शीर्ष अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में सुरक्षा प्रोटोकॉल, इवेंट मैनेजमेंट और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा होगी।

उत्तराधिकार क्रम भी चर्चा में
घटना के बाद राष्ट्रपति पद के उत्तराधिकार क्रम को लेकर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि कार्यक्रम में कई शीर्ष नेता मौजूद थे। प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि ‘डेजिग्नेटेड सर्वाइवर’ को लेकर पहले चर्चा हुई थी, लेकिन कई कैबिनेट सदस्य कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे, इसलिए अलग से नामित करने की जरूरत नहीं पड़ी।

ट्रंप-वेंस एक साथ रहें या नहीं?
बैठक में यह भी विचार होगा कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जे डी वेंस को एक ही सार्वजनिक कार्यक्रम में एक साथ उपस्थित रहना चाहिए। डिनर में प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन और विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जो उत्तराधिकार क्रम में शामिल हैं।

राजनीतिक प्रतिक्रिया
रिपब्लिकन सांसद माइकल मैक्कॉल ने CNN से बातचीत में कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की संयुक्त मौजूदगी पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।घटना के बाद अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां हाई

अलर्ट पर हैं। आने वाले स्वतंत्रता दिवस के बड़े आयोजनों से पहले ट्रंप की सुरक्षा को और मजबूत करने के संकेत साफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS