वाशिंगटन
अमेरिका में एक बार फिर राजनीति और मीडिया के बीच टकराव तेज हो गया है। राष्ट्रपति Donald Trump ने टीवी होस्ट Jimmy Kimmel को नौकरी से हटाने की मांग की है। विवाद की जड़ बना उनका शो ‘Jimmy Kimmel Live!’, जिसमें उन्होंने पूर्व फर्स्ट लेडी Melania Trump पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

दरअसल, किमेल ने अपने शो के एक व्यंग्यात्मक स्किट में मेलानिया ट्रंप के चेहरे को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके चेहरे पर “विधवा बनने का इंतजार कर रही महिला जैसी चमक” है। इस बयान के सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया।
मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को टीवी पर जगह नहीं मिलनी चाहिए, जो घृणा और भड़काऊ बयानबाजी फैलाते हैं। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पत्नी का समर्थन करते हुए ABC से जिमी किमेल को तुरंत हटाने की मांग कर दी।
हालांकि, इस पूरे विवाद पर एबीसी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिमी किमेल पहले भी ट्रंप प्रशासन की खुलकर आलोचना करते रहे हैं और उनके तीखे व्यंग्य अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी किमेल एक विवादित टिप्पणी को लेकर निलंबित किए जा चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें शो में वापस ले लिया गया था। अब देखना होगा कि इस ताजा विवाद पर एबीसी क्या रुख अपनाता है।
