AWAZ PLUS |
जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर… करीब 8 महीने यानी 230 दिन बाद आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया है। कठुआ जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आइए जानते हैं पूरी खबर…

जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक Mehraj Malik को आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद राहत मिल गई है। मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें Kathua Jail से रिहा कर दिया गया।
जेल के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी रही। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया। माहौल जश्न में बदल गया और मलिक को डोडा के लिए रवाना किया गया।
दरअसल, Jammu and Kashmir High Court ने उनके खिलाफ लगे पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत आदेश को रद्द कर दिया था। यह आदेश पिछले साल 8 सितंबर को जारी किया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि याचिकाकर्ता को तुरंत रिहा किया जाए।
बाइट (मेहराज मलिक):
“अब मैं जेल से बाहर आ गया हूं… न्यायपालिका का धन्यवाद करता हूं। मैं लोगों के हक और उनके मुद्दों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।”
मेहराज मलिक, जो Aam Aadmi Party की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष भी हैं, को सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में PSA के तहत हिरासत में लिया गया था। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और मुआवजे की भी मांग की थी।
फिलहाल, मेहराज मलिक की रिहाई के बाद डोडा और आसपास के इलाकों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। देखना होगा कि उनकी वापसी से जम्मू-कश्मीर की राजनीति में क्या नया मोड़ आता है।
AWAZ PLUS |
