खबर (Awaz Plus):
IPL 2026 के 40वें मुकाबले में Punjab Kings को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। Rajasthan Royals ने हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब द्वारा दिए गए 223 रन के बड़े लक्ष्य को राजस्थान ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मैच के बाद पंजाब के कप्तान Shreyas Iyer ने हार का ठीकरा गेंदबाजों पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि 224 रन का स्कोर इस पिच पर काफी मजबूत था और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में कमी रह गई। टीम की योजना धीमी गेंदों और यॉर्कर पर काम करने की थी, लेकिन उसे सही तरीके से लागू नहीं किया जा सका।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय राजस्थान की टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन मिडिल ऑर्डर में Donovan Ferreira और Shubham Dubey ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 71 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई। फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि दुबे ने 12 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली।
अय्यर ने राजस्थान के इन बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिडिल ओवर्स में फरेरा और दुबे की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही। इस फॉर्मेट में वही टीम जीतती है जो अपने प्लान को बेहतर तरीके से लागू करती है, और आज राजस्थान ने वही किया।
उन्होंने आगे कहा कि टीम को इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा। “यह हमारी पहली हार है, लेकिन इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा। हमारे पास अगले मैच से पहले तैयारी का समय है और हम मजबूती से वापसी करेंगे,” अय्यर ने भरोसा जताया।
