क्या है ‘कर साथी’? ITR फाइलिंग को आसान बनाएगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का AI चैटबॉट

नई दिल्ली: करोड़ों टै्सपेयर्स के लिए हर साल इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। नियमों में लगातार बदलाव और बढ़ती कम्प्लायेंस की वजह से कई लोग सही तरीके से ITR फाइल नहीं कर पाते। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए AI बेस्ड चैटबॉट ‘कर साथी’ लॉन्च किया है, जो टैक्सपेयर्स को रियल टाइम सहायता देगा।

क्या है ‘कर साथी’?

‘कर साथी’ इनकम टैक्स विभाग का एक वर्चुअल AI असिस्टेंट है, जिसे नए रिवैम्प इनकम टैक्स पोर्टल के साथ इंटिग्रेट किया गया है। यह चैटबॉट टैक्सपेयर्स को ITR फाइलिंग के दौरान स्टेप-बाय-स्टेप गाइडेंस देता है। साथ ही पुरानी फाइलिंग, रिफंड, नोटिस और कम्प्लायेंस से जुड़ी जानकारी भी तुरंत उपलब्ध कराता है।

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर्स को बार-बार अलग-अलग पेज पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक ही प्लेटफॉर्म पर सारी जरूरी जानकारी मिल जाती है।

कैसे करेगा मदद?

‘कर साथी’ ITR फाइलिंग के दौरान हर सवाल का तुरंत जवाब देता है। अगर किसी सेक्शन को समझने में दिक्कत हो, तो यह आसान भाषा में जानकारी उपलब्ध कराता है। जटिल टैक्स टर्म्स को भी सरल तरीके से समझाया जाता है, जिससे आम टैक्सपेयर्स बिना प्रोफेशनल मदद के भी अपना रिटर्न भर सकें।

यह AI चैटबॉट 24×7 काम करता है, यानी यूजर कभी भी इसकी मदद ले सकता है। इसके अलावा ई-फाइलिंग, चालान, ई-पेमेंट और वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं में भी यह सहायता करेगा।

गलतियों की संभावना होगी कम

ITR फाइलिंग के दौरान कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से रिफंड अटक जाता है या नोटिस आ जाता है। ‘कर साथी’ रियल टाइम गाइडेंस देकर ऐसी गलतियों को कम करने में मदद करेगा। इससे टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज होने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि नया AI आधारित सिस्टम टैक्स इकोसिस्टम को डिजिटल और यूजर फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS