ट्रेन में पिस्टल लहराकर यात्रियों को डराने वाले आकिब और रेहान गिरफ्तार, RPF ने दबोचा

रांची: झारखंड में ट्रेन के अंदर यात्रियों को देसी पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 युवकों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को धमका रहे थे। सूचना मिलते ही RPF की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया और बाद में GRP के हवाले कर दिया।

महिला यात्री की शिकायत पर हुई कार्रवाई

RPF अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने जवानों को सूचना दी कि दो युवक यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इनमें से एक युवक देसी पिस्टल लहराकर लोगों को डरा रहा था। शिकायत मिलते ही RPF टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हैं आरोपी

जांच में सामने आया कि आरोपी टाटानगर के आमबागान इलाके में अवैध हथियारों की खेप लेने गए थे, जिसे उन्हें रांची पहुंचाना था। हालांकि समय पर खेप नहीं मिलने के कारण दोनों ट्रेन में सवार हो गए। इसी दौरान उन्होंने ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया।

पिस्टल और कारतूस बरामद

ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर RPF ने दोनों युवकों को सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को सौंप दिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पहले से दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय आकिब खान और 20 वर्षीय रेहान खान के रूप में हुई है। दोनों रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरताज कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आकिब खान के खिलाफ पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS