विजय-तृषा विवाद पर फिर भड़कीं सुचित्रा, बोलीं- “पत्नी और बच्चों का भी सोचो”

दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर Suchitra के बयान ने हलचल मचा दी है। सिंगर सुचित्रा ने अभिनेत्री Trisha Krishnan पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें सुपरस्टार Vijay के परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए।

दरअसल, विजय के तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। इसी बीच सुचित्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

सुचित्रा ने लिखा कि बिना तलाक के विजय का तृषा के साथ लगातार नजर आना गलत संदेश देता है। उन्होंने दावा किया कि विजय की पत्नी Sangeetha Sornalingam ने उन पर किसी अभिनेत्री के साथ रिश्ते को लेकर आरोप लगाए हैं।

सिंगर ने आगे कहा कि इस पूरे मामले का असर विजय की पत्नी और बच्चों पर पड़ सकता है। उन्होंने फैंस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आंख बंद करके किसी रिश्ते का समर्थन करना सही नहीं है।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले सुचित्रा विजय और तृषा का बचाव कर चुकी थीं। उन्होंने कहा था कि दोनों सिर्फ एक शादी समारोह में साथ दिखाई दिए थे और दोस्ती को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। लेकिन अब उनके बदले हुए तेवर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से विजय और तृषा के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि दोनों सितारों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS