एनकाउंटर के खौफ से गोलीकांड के वांछित आरोपी 50 हजार के इनामिया मोनू पांडेय ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,पुलिस लिखापढ़ी में जुटी

एनकाउंटर के खौफ से गोलीकांड के वांछित आरोपी 50 हजार के इनामिया मोनू पांडेय ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर,पुलिस लिखापढ़ी में जुटीकौशाम्बी यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के कुंडरावी कोटिया गांव के पास हुए गोलीकांड मामले में फरार चल रहे 50 हजार का इनामी आरोपी मोनू पांडेय आखिरकार पुलिस के दबाव में आ ही गया।एनकाउंटर के खौफ से मंगलवार को मोनू पांडेय ने सैकड़ो लोगों के साथ खुद सराय अकिल थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।बताया जा रहा है कि बीते दिनों हुए जानलेवा हमले के मामले में मोनू पांडेय पर एसपी राजेश कुमार ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश और कड़ी घेराबंदी के चलते आरोपी ने थाने में सरेंडर करना ही उचित समझा।आशंका थी कि कही पुलिस मोनू का एनकाउंटर न कर दे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोनू पांडेय से गहन पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

आरोपी मोनू पांडेय के भाई सोनू पांडेय ने बताया कि हम खुद अपने भाई को लेकर थाने आए है और सरेंडर किया है,हम चाहते है कि हमारे भाई को सुरक्षित पुलिस न्यायालय ले जाते और उसे सुरक्षित जेल भेज दिया जाए,जिससे जांच के दौरान सच्चाई सामने आ सके।

हर्षित मिश्रा|| आवाज प्लस

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS