कौशांबी में ई-रिक्शा चोरी के आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

आवाज प्लस कौशांबी कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा अंबेडकर नगर में दो ई-रिक्शा चोरी की घटना में ग्रामीणों ने एक आरोपित को पकड़ लिया। आरोपित साहिल बाल्मीकि को ग्रामीणों ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। उसके साथी फरार हो गए।

  • घटना सिंघिया चौकी क्षेत्र की है। नरेश कुमार सरोज और राकेश कुमार सोनकर के घरों से रात में दो ई-रिक्शा चोरी हो गए। सुबह पता चलने पर खोजबीन शुरू हुई। नरेश का ई-रिक्शा महुवा बाग में पलटा मिला, जिसमें से बैटरी, टायर, रिम आदि पार्ट्स गायब थे। राकेश के रिक्शा का डाला मूरतगंज में बिक चुका था।
  • छानबीन में पता चला कि रसूलपुर गिरसा का साहिल बाल्मीकि सहयोगियों के साथ चोरी में शामिल था। वह चोरी के पार्ट्स दूसरे रिक्शा में लादकर मूरतगंज बेचने जा रहा था। भरवारी में ग्रामीणों ने उसे घेरा, लेकिन वह भागने लगा। चमन्धा गांव में पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने पिटाई की। आरोप है कि साहिल ने पहले भी दशरथपुर में बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS