नागपुर में NGO की आड़ में शोषण का आरोप: युवतियों ने काजी पर लगाए गंभीर आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक NGO में काम करने वाली युवतियों ने संस्था संचालक पर यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला नासिक में हाल ही में सामने आए विवाद के बाद चर्चा में आया है।

पीड़ित युवतियों के अनुसार, आरोपी रियाज काजी पिछले करीब एक वर्ष से उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा था। काजी फिक्र फाउंडेशन और यूनिवर्सल मल्टीपरपज सोसायटी नामक NGO का संचालन करता है। अब तक चार युवतियों ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

धार्मिक गतिविधियों के लिए बनाता था दबाव
शिकायत में युवतियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें इस्लाम धर्म से जुड़ी गतिविधियों को अपनाने के लिए मजबूर करता था। उन्हें नमाज पढ़ने, रोजे रखने और विशेष अभिवादन करने के लिए कहा जाता था। इनकार करने पर नौकरी से निकालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती थी।

पर्सनल लाइफ में दखल और फेक आईडी का आरोप
पीड़िताओं का यह भी आरोप है कि काजी उनकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करता था और सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी आईडी बनाकर निगरानी करता था। इससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान थीं, जिसके चलते कई युवतियों ने नौकरी छोड़ दी।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
मनकापुर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निरीक्षक हरीश कलसेकर के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण, धमकी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही, NGO से जुड़े अन्य लोगों और आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

अन्य पीड़िताओं के सामने आने की अपील
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में और भी पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। पुलिस ने अन्य संभावित पीड़ित महिलाओं से आगे आकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

(आवाज़ प्लस के लिए विशेष रिपोर्ट)

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS