क्रिस गेल ने खरीदी टीम, यूरोप की पहली T20 लीग में दिखेगा ‘यूनिवर्स बॉस’ का जलवा

यूरोप में क्रिकेट के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपीयन T20 प्रीमियर लीग (ETPL) ने अपनी ग्लासगो फ्रेंचाइजी का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम ‘ग्लासगो मुगाफियंस’ के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर Chris Gayle ने बतौर सह-मालिक जुड़कर टूर्नामेंट को और भी आकर्षक बना दिया है। ETPL यूरोप की पहली ICC मान्यता प्राप्त T20 फ्रेंचाइजी लीग है, जिसका पहला सीजन 26 अगस्त से 20 सितंबर 2026 तक खेला जाएगा।

इस लीग में ग्लासगो, एम्स्टर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रॉटरडैम की कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 33 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्लासगो मुगाफियंस टीम की मालिक तांशा बत्रा हैं, जबकि क्रिस गेल सह-मालिक के साथ-साथ ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका भी निभाएंगे।

ETPL के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता Abhishek Bachchan ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस लीग में स्वागत करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यूरोप क्रिकेट के लिए उभरता हुआ बड़ा बाजार है और ETPL के जरिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है, जो स्थानीय प्रतिभाओं को निखारकर वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा।

क्रिस गेल ने भी इस नई भूमिका को लेकर उत्साह जाहिर किया। उन्होंने कहा कि ग्लासगो मुगाफियंस के सह-मालिक बनना उनके लिए एक नया और रोमांचक अध्याय है। उन्होंने विश्वास जताया कि ETPL भविष्य में एक बड़ी लीग बन सकती है और यूरोप में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

लीग में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय नाम भी जुड़े हैं। एम्स्टर्डम टीम को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Steve Waugh और हॉकी स्टार Jamie Dwyer का समर्थन मिला है, जबकि टीम की कप्तानी Mitchell Marsh करेंगे। बेलफास्ट टीम के सह-मालिक Glenn Maxwell हैं।

वहीं एडिनबर्ग टीम का नेतृत्व Kyle Mills और Nathan McCullum करेंगे, जबकि कप्तानी Mitchell Santner को सौंपी गई है।

ETPL को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। यह लीग न केवल यूरोप में क्रिकेट के विकास को नई गति देगी, बल्कि आने वाले समय में इसे ग्लोबल क्रिकेट के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS