झगड़िया GIDC में भीषण धमाका, केमिकल फैक्ट्री में आग से मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट (आवाज़ प्लस):
गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में स्थित मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में अचानक हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। फैक्ट्री से उठते धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे हैं, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। विस्फोट के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच की जा रही है।

अपडेट जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS