पश्चिम बंगाल चुनाव में पक्षपात के आरोप पर सख्ती: ASP समेत 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, SP को चेतावनी

कोलकाता:
पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव के दौरान निष्पक्षता को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में एक एएसपी और एक एसडीपीओ भी शामिल हैं। आयोग ने इन अधिकारियों पर पहले चरण के मतदान के दौरान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने और निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए।

एसपी को भी मिली चेतावनी
कार्रवाई के साथ ही आयोग ने डायमंड हार्बर की एसपी इशानी पाल को भी चेतावनी जारी की है। आयोग का कहना है कि संवेदनशील चुनावी मामलों में अधीनस्थ अधिकारियों के बीच अनुशासन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में लापरवाही बरती गई। आयोग ने इस पूरे मामले में शनिवार सुबह 11 बजे तक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ये अधिकारी हुए सस्पेंड
निलंबित अधिकारियों में संदीप गराई (ASP), सजल मंडल (SDPO), मौसम चक्रवर्ती (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, डायमंड हार्बर थाना), अजय बाग (इंस्पेक्टर-इन-चार्ज, फलता थाना) और शुभेच्छा बाग (ऑफिसर-इन-चार्ज, उस्थी थाना) शामिल हैं।

पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान
इससे पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया था कि पहले चरण में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक कुल 91.91% मतदान हुआ, जो आज़ादी के बाद के चुनावों में सबसे अधिक बताया जा रहा है।

कई जिलों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जिसमें दक्षिण दिनाजपुर (94.85%), कूच बिहार (94.54%), बीरभूम (93.70%), जलपाईगुड़ी (93.23%) और मुर्शिदाबाद (92.93%) प्रमुख रहे।

राज्य की शेष 142 सीटों पर मतदान 29 मई को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS