बिहार में जमीन की कीमतों में आएगा उछाल, 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप होंगे विकसित

खबर (Awaz Plus के लिए):

पटना: बिहार में आने वाले समय में जमीन की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार ने 11 नए सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का बड़ा फैसला लिया है। यह परियोजना नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा टाउन प्लानिंग स्कीम (TPS) के तहत लागू की जाएगी।

प्रधान सचिव विनय कुमार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य सिर्फ आधारभूत ढांचा तैयार करना नहीं बल्कि भूमि मालिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। योजना के तहत भूमि-पूलिंग व्यवस्था लागू होगी, जिसमें किसानों और जमीन मालिकों को भागीदार बनाया जाएगा और कोई भी भूमिहीन नहीं होगा।

सरकार के अनुसार, योजना क्षेत्र की जमीनों को व्यवस्थित कर उन्हें सड़क, बिजली, ड्रेनेज और सीवर जैसी सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। इससे बिखरे और अनियमित भूखंडों का बेहतर उपयोग संभव होगा और उनकी बाजार कीमत कई गुना बढ़ेगी।

योजना के तहत 55% विकसित जमीन वापस भूमि मालिकों को दी जाएगी। वहीं 22% जमीन सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर, 5% हरियाली व सार्वजनिक सुविधाओं, 3% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवास और 15% जमीन विकास लागत की भरपाई के लिए रखी जाएगी।

सरकार ने टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री पर फिलहाल अस्थायी रोक लगा दी है, ताकि बिचौलियों द्वारा सस्ते दाम पर जमीन खरीदने की कोशिशों को रोका जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, योजना पूरी होने और बुनियादी ढांचा तैयार होने के बाद जमीन मालिक अपनी संपत्ति को ऊंची कीमत पर बेच सकेंगे या खुद विकसित कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और हर चरण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

क्या होता है सैटेलाइट टाउनशिप?
सैटेलाइट टाउनशिप बड़े शहरों के आसपास विकसित किए जाने वाले आधुनिक और आत्मनिर्भर कस्बे होते हैं, जहां आवास, व्यापार, सड़क, बिजली, पानी जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS