टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड अपराध

बिक्रम में स्ट्रीट लाइट की तार चोरी से अंधेरे में डूबे मोहल्ले, नशेड़ियों के गिरोह पर आरोप: पटना के बिक्रम में स्ट्रीट लाइट वायर चोरी का आतंक, रातों-रात अंधेरे में डूब रही सड़कें

रातों-रात काट ले जा रहे स्ट्रीट लाइट के वायर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

पटना/ आवाज़ प्लस

पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की तार चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि सूखा नशा करने वाले गिरोह के सदस्य रात के अंधेरे में बिजली के खंभों पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट की तार काट ले जा रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के कारण कई मोहल्लों की सड़कें अंधेरे में डूब गई हैं, जिससे चोरी, दुर्घटनाओं और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय निवासी कुणाल कुमार और पंकज मिस्त्री ने बताया कि रविवार देर रात कुछ युवक उनके घर के सर्विस तार के पास लगी स्ट्रीट लाइट की तार काट रहे थे। लोगों के जागने की आहट मिलते ही सभी मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार स्ट्रीट लाइट के तार चोरी हो रहे हैं, लेकिन अब तक प्रभावी रोकथाम नहीं हो सकी है। अंधेरा होने के कारण रात में आवागमन मुश्किल हो गया है और लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीता कुमारी से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को जल्द बहाल करने की मांग की है।

नगराध्यक्ष मनीता कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तार चोरी की घटनाएं गंभीर हैं और स्थानीय पुलिस से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस और नगर पंचायत को देने की अपील की।

आवाज़ प्लस की बात

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना केवल सरकारी व्यवस्था को ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। स्ट्रीट लाइटों की तार चोरी जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी आवश्यक है, ताकि शहर और कस्बों की सड़कें सुरक्षित एवं रोशन रह सकें।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें