टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
फीचर्ड ऊर्जा विभाग

बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध आपूर्ति और मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर उठे अहम मुद्दे

लखनऊ। (UPPCL MEDIA)

बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनप्रतिनिधि ने अपने निजी आवास पर विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, फीडरों की स्थिति तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र के 173 चिन्हित स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य शीघ्र पूरा कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सभी ट्रांसफार्मरों की जल्द स्थापना कर क्षेत्र में ओवरलोडिंग और लो-वोल्टेज की समस्या समाप्त करने की मांग की। इस पर विभागीय अधिकारियों ने सहमति जताते हुए नवंबर तक सभी कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए। इनमें बाबा पुरवा फीडर को दो भागों में विभाजित करने, कुम्हरावां फीडर के महिगवां क्षेत्र में अतिरिक्त फीडर स्थापित करने, तथा इंटौंजा उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के बाद बख्शी का तालाब एवं कुम्हरावां फीडर में किसी भी खराबी की स्थिति में इंटौंजा से वैकल्पिक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग प्रमुख रही।

इसके अलावा अस्ती, बरा खेमपुर, मानपुर लाला, संसारपुर, खंतारी और मवई सहित कई गांवों की विद्युत आपूर्ति एवं अनुरक्षण (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी मामपुर बाना से सुनिश्चित करने का विषय भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया। साथ ही ट्यूबवेल एवं विभिन्न फीडरों पर होने वाले ब्रेकडाउन और शटडाउन के कारण प्रभावित बिजली आपूर्ति की भरपाई अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराकर करने की मांग भी की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए भरोसा दिलाया कि उपरोक्त सभी कार्य नवंबर माह तक पूर्ण कर लिए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

बैठक में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन विभाग, डिस्ट्रीब्यूशन विभाग के अधिशासी अभियंता सहित विद्युत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें