बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत
लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा से अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।
बैठक के दौरान बिजनेस प्लान 2025-26 के अंतर्गत पूर्ण कराए गए कार्यों की प्रगति से विधायक को अवगत कराया गया। साथ ही बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत क्षेत्र में प्रस्तावित एवं चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त जिला विकास निधि तथा आरडीएसएस (Revamped Distribution Sector Scheme) के अंतर्गत कराए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक मजबूत और विश्वसनीय बनाया जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर विद्युत लाइनों का प्रतिस्थापन, नए विद्युत उपकरणों की स्थापना तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं।
बैठक में विधायक डॉ. नीरज बोरा को यह भी बताया गया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, कम बिजली कटौती, फॉल्ट की संख्या में कमी तथा अधिक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
विधायक ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें