हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बावन रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास और जीआईसी परिसर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
पॉलिटेक्निक छात्रावास में गंदगी और खुले तार मिले
राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास के निरीक्षण में गंदगी, बिजली के खुले तार और पर्याप्त रोशनी की कमी सामने आई। रसोई की खराब स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने वार्डन अतुल श्रीवास्तव को फटकार लगाई और छात्रों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, खुले बिजली के तारों को सुरक्षित कराने, खिड़कियों पर जाली लगवाने और खराब दरवाजों की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने प्रधानाचार्य कविता त्रिपाठी को नियमित निरीक्षण करने तथा छात्रावास के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पिछड़ा वर्ग छात्रावास में व्यवस्थाएं संतोषजनक
पॉलिटेक्निक परिसर स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के बालक छात्रावास का भी डीएम ने निरीक्षण किया। यहां भोजन, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
एससी छात्रावास में सफाई व्यवस्था पर नाराजगी
जीआईसी परिसर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘को-ऑपरेटिव मेस’ संचालित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू, जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विनीत कुमार तिवारी मौजूद रहे।
यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट
खबर प्रकाशित
18 Aug, 06:10 pmहरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे बावन रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास और जीआईस...
आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।
💬 टिप्पणियां
अपनी टिप्पणी दें
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें