टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें
ऊर्जा विभाग

राजस्थान में रेलवे स्टेशन का शेड उखड़कर ट्रैक पर गिरा:यूपी के वाराणसी में तूफान, हाथरस में सड़कें डूबीं; दिल्ली में बारिश के चलते फ्लाइट्स लेट

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। शनिवार सुबह कानपुर-अयोध्या, उन्नाव समेत 25 शहरों में बारिश हुई। वाराणसी में दोपहर में तूफान आया। इससे होर्डिंग उड़ गई।

लखनऊ में तेज आंधी आई। दिन में अंधेरा छा गया। हाथरस में बारिश के चलते कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं।

राजस्थान में शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू के कई इलाकों में हवा के साथ बारिश हुई। चूरू के श्रीमकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर लगा टिनशेड अंधड़ से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे ट्रेनें लेट हो गईं।

दिल्ली में शनिवार सुबह बारिश के चलते कई फ्लाइट्स लेट हुईं। इंडिगो एयरलाइंस ने X पर पोस्ट कर कहा- खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय पर असर पड़ा है।

मानसून की झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो गई।। अगले 3 दिन में मानसून के छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पहुंचने की संभावना है। 4 जून को केरलम में दस्तक देने के बाद मानसून 9 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है।

मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

चूरू में शुक्रवार को आंधी के चलते श्रीमकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर टिनशेड ट्रैक पर गिर गया। कई ट्रेनें लेट रहीं।

चूरू में शुक्रवार को आंधी के चलते श्रीमकड़ीनाथ रेलवे स्टेशन पर टिनशेड ट्रैक पर गिर गया। कई ट्रेनें लेट रहीं।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में घर की दीवार गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के श्योपुर में घर की दीवार गिरने से एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड के देहरादून में आंधी के चलते एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया।

उत्तराखंड के देहरादून में आंधी के चलते एक पेड़ ऑटो रिक्शा पर गिर गया।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में हाईवे पर जाम लगा। बड़ी संख्या में लोग मनाली जा रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में हाईवे पर जाम लगा। बड़ी संख्या में लोग मनाली जा रहे हैं।

यूपी के हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया।

यूपी के हाथरस में कोतवाली सदर में पानी भर गया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।

6 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार

राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 44.2°C तापमान रहा। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और अकोला में 43.5°C और तेलंगाना के आदिलाबाद में 43.2°C दर्ज किया

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें