⭐ टॉप न्यूज़ 🗺️ राज्य-शहर 🏢 ताज़ा खबरें 🔥 अपराध 🏢 व्यापार जगत 🗳 राजनीति 🌍 मनोरंजन 🏏 खेल जगत ⚡ ऊर्जा विभाग 👮 पुलिस फोर्स 🚦 यातायात सुरक्षा 📰 राष्ट्रीय 📰 अन्तर्राष्ट्रीय ✍️ नागरिक पत्रकार
प्रोफाइल
मेरा प्रोफाइल लॉगिन
डार्क मोड
FAQs फीडबैक दें वीडियो ई-पेपर शिकायत सर्च करें रिपोर्टर बनें
फीचर्ड ताज़ा खबरें राष्ट्रीय

रेल संरक्षा में सतर्कता दिखाने वाले सात रेलकर्मी सम्मानित: डीआरएम ने दिए प्रशस्ति पत्र

खबर सुनें

लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन में सतर्कता बरतने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सात रेलकर्मियों को अक्टूबर 2026 में किए गए उत्कृष्ट संरक्षा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार दोहरे उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों की सजगता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि रेल परिचालन के दौरान छोटी से छोटी असामान्य स्थिति पर नजर रखना बेहद जरूरी है। समय रहते उचित कदम उठाकर संभावित रेल दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कर्मचारियों की सतर्कता से रेल संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

इन सात रेलकर्मियों को मिला सम्मान

अक्टूबर 2026 में उत्कृष्ट संरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं—

  1. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव – पॉइंट्समैन, उन्नाव।

  2. मोहम्मद मोहसिन – पॉइंट्समैन, अयोध्या धाम जंक्शन।

  3. शिव कुमार – गाड़ी प्रबंधक।

  4. अजीत प्रताप सिंह – स्टेशन मास्टर, जौनपुर सिटी।

  5. पंकज गौतम – पॉइंट्समैन, अकबरपुर।

  6. साकेत कुमार बिहारी – स्टेशन मास्टर, मेहरावां।

  7. धीरज कुमार – स्टेशन मास्टर, रूपामऊ।

इन सभी कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए रेलगाड़ियों में तकनीकी खामियों एवं असामान्य परिस्थितियों की समय रहते पहचान की और आवश्यक कार्रवाई की। इससे संभावित दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली तथा रेल संरक्षा को मजबूत किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, सजगता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आवाज प्लस | डिजिटल समाचार मंच

खबर से आगे, जवाब तक

यदि कोई खबर शिकायत से संबंधित है तो, अभी तक का अपडेट

खबर प्रकाशित

16 Nov, 09:41 pm

लखनऊ। यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन में सतर्कता बरतने वाले उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सात रेलकर्मियों को...

आगे की रिपोर्ट आने पर यहीं जुड़ेगी। अभी समाधान की पुष्टि नहीं हुई है।

💬 टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी दें

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

शिकायत