बाबर आजम के साथ ‘गेम’ या टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला? फिट होने की चर्चाओं के बीच प्लेइंग XI से बाहर

इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ Babar Azam को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर किए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आधिकारिक तौर पर टीम मैनेजमेंट ने बाबर को चोटिल बताया, लेकिन सोशल मीडिया और पाकिस्तानी क्रिकेट गलियारों में दावा किया जा रहा है कि बाबर पूरी तरह फिट थे और इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 8 मई से शुरू हुई। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसलिए हर मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मैच से ठीक पहले खबर आई कि बाबर आजम चोट के कारण बाहर हो गए हैं, लेकिन इसके बाद कई सवाल खड़े होने लगे।

सूत्रों और सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, बाबर आजम ने गुरुवार के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था और वे फिट नजर आ रहे थे। ऐसे में अचानक उन्हें चोटिल घोषित किए जाने पर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स सवाल उठा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति पर काम कर रहा है और इसी वजह से बाबर को बाहर बैठाया गया।

हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पाकिस्तान के कप्तान Shan Masood ने टॉस के दौरान कहा कि टीम युवाओं को मौका देना चाहती है। उन्होंने बताया कि अजान अवैस ने ओपनर के तौर पर डेब्यू किया है, जबकि अब्दुल्ला फजल ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

शान मसूद ने बाबर को लेकर कहा,
“दुर्भाग्य से बाबर बाहर हैं। यह आखिरी समय में लिया गया फैसला था। हम उनके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते।”

लेकिन सवाल अब भी वही है — अगर बाबर फिट थे तो फिर उन्हें बाहर क्यों किया गया? क्या पाकिस्तान टीम में बदलाव की नई राजनीति शुरू हो चुकी है या फिर यह सिर्फ एहतियातन लिया गया फैसला था? फिलहाल क्रिकेट फैंस इसी बहस में उलझे हुए हैं।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS