सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें आज किस भाव पर हो रहा कारोबार

नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आईं। निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते सोना-चांदी के दाम हरे निशान में बने हुए हैं।

Image

सुबह करीब 10:02 बजे MCX पर 5 जून डिलीवरी वाला सोना 449 रुपये यानी 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1,461 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,60,001 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी।

सोने में हल्की तेजी, चांदी में मजबूत उछाल

शुक्रवार को सोना 1,52,672 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,261 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सोना 1,53,103 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।

दूसरी ओर, चांदी 2,59,999 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर खुली। गुरुवार को इसका बंद भाव 2,58,540 रुपये था। आज चांदी ने 2,61,811 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई भी छुआ, जबकि निचला स्तर 2,59,769 रुपये रहा।

सर्राफा बाजार में भी दिखी तेजी

गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 7,000 रुपये उछलकर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

इसके अलावा 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये मजबूत होकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों पर

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और भू-राजनीतिक तनाव का असर सोना-चांदी की कीमतों पर लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

बताते चलें कि शनिवार और रविवार को MCX और सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS