भारतीय क्रिकेट में उस वक्त हलचल मच गई जब युवा स्टार बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal और महिला टीम की विस्फोटक ओपनर Shafali Verma को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) की ओर से नोटिस जारी किए जाने की खबर सामने आई। दोनों खिलाड़ियों पर तय डोप टेस्ट के दौरान उपलब्ध नहीं रहने का आरोप लगा है, जिसके चलते उनके खिलाफ पहला “वेयरअबाउट्स फेल्योर” दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी NADA के Registered Testing Pool (RTP) का हिस्सा हैं। RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी एजेंसी को देनी होती है और तय समय पर डोप टेस्ट के लिए मौजूद रहना अनिवार्य होता है। बताया जा रहा है कि यशस्वी और शैफाली मिस हुए टेस्ट को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद NADA ने उन्हें नोटिस भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जानकारी Board of Control for Cricket in India और International Cricket Council को भी दे दी गई है। हालांकि NADA ने गोपनीयता का हवाला देते हुए सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया।
BCCI के एक सूत्र ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि खिलाड़ियों से पूछा जाएगा कि टेस्ट क्यों मिस हुआ और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि क्रिकेट अब 2028 Summer Olympics का हिस्सा बनने जा रहा है, ऐसे में एंटी-डोपिंग नियमों का पालन और भी अहम हो गया है।
फिलहाल Yashasvi Jaiswal IPL 2026 में Rajasthan Royals के लिए खेल रहे हैं, जबकि Shafali Verma हाल ही में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं।
NADA के नियमों के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी तीन बार टेस्ट मिस करता है, तो इसे डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है और उस पर निलंबन जैसी बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
RTP में शामिल हैं ये भारतीय क्रिकेटर
फिलहाल NADA के RTP में कुल 348 एथलीट शामिल हैं, जिनमें 13 भारतीय क्रिकेटर भी मौजूद हैं। हाल ही में Abhishek Sharma और Axar Patel को इस सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा Shubman Gill, Hardik Pandya, Rishabh Pant, Jasprit Bumrah, KL Rahul, Arshdeep Singh और Tilak Varma भी RTP का हिस्सा हैं। महिला खिलाड़ियों में Deepti Sharma, Shafali Verma और Renuka Singh Thakur का नाम शामिल है।
