अमिताभ बच्चन Vs कमल हासन! 40 साल बाद फिर होगी मेगास्टार्स की टक्कर, ‘कल्कि 2’ में दिखेगा महायुद्ध

पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। फिल्म की भव्य दुनिया, दमदार विजुअल्स और स्टारकास्ट ने इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है।

40 साल बाद आमने-सामने होंगे अमिताभ बच्चन और कमल हासन

फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक बार फिर बड़े पर्दे पर आमने-सामने नजर आने वाले हैं। दोनों आखिरी बार साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘गिरफ्तार’ में साथ दिखाई दिए थे। अब करीब चार दशक बाद ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में इन दोनों मेगास्टार्स की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

पहले भाग में जहां अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा के किरदार से दर्शकों का दिल जीता था, वहीं कमल हासन ने ‘सुप्रीम यास्किन’ बनकर अपने खतरनाक अवतार की झलक दिखाई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे भाग में दोनों किरदारों के बीच बड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा, जो फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।

और भी भव्य होगी ‘कल्कि 2’ की दुनिया

खबरों की मानें तो निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म के दूसरे भाग पर काम शुरू कर दिया है। सीक्वल की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पहला भाग खत्म हुआ था। इस बार फिल्म में भविष्य की दुनिया को और भी बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा।

निर्माता फिल्म में हाई-लेवल विजुअल इफेक्ट्स और बड़े एक्शन सीक्वेंस शामिल करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का स्केल और एक्शन पहले पार्ट से भी कई गुना ज्यादा होगा।

साई पल्लवी की एंट्री!

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दीपिका पादुकोण की जगह अब साई पल्लवी नजर आ सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अपने-अपने हिस्से की शूटिंग अगले साल तक पूरी कर सकते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग का बड़ा हिस्सा अप्रैल 2027 तक पूरा होने की संभावना है। वहीं फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। पोस्ट-प्रोडक्शन और वीएफएक्स पर ज्यादा समय दिए जाने की वजह से मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं।

फिलहाल, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार अमिताभ बच्चन और कमल हासन की ऐतिहासिक टक्कर का है, जो 40 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS