बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा संदेश, शपथ लेते ही किया ये खास काम

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रच दिया। 9 मई को रवींद्र जयंती के अवसर पर हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सबसे पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने कविगुरु को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा स्वरूप गीत भी गाया। इसके बाद ही उन्होंने अपना आधिकारिक कामकाज शुरू किया।

‘अब मैं पूरे बंगाल का मुख्यमंत्री हूं’

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह दिन पश्चिम बंगाल और देश दोनों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य को विकास की नई दिशा देने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा,
“कविगुरु को नमन करने के बाद ही मैंने अपना काम शुरू किया है। भारतीय जनता पार्टी को किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है और अब मैं सभी लोगों का मुख्यमंत्री हूं।”

स्वामी विवेकानंद के संदेश का किया जिक्र

शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध शब्द “चरैवेति, चरैवेति” का उल्लेख करते हुए लोगों से नए बंगाल के निर्माण में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य को फिर से मजबूत, सुरक्षित और विकसित बनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

बंगाल चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS