RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर IPL का एक्शन, गाली-गलौज और अंपायर से बहस पर लगा भारी जुर्माना

आईपीएल 2026 में रविवार रात खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाया, लेकिन मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चा RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर पर लगी पेनाल्टी की हो रही है।

आईपीएल की ओर से एंडी फ्लावर पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन पर IPL 2026 कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-1 उल्लंघन का आरोप लगा है। लीग के मुताबिक फ्लावर ने मैच के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल किया और चौथे अंपायर के साथ तीखी बहस की।

पूरा विवाद RCB की पारी के 17.2वें ओवर में हुआ। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अल्लाह गजनफर की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने लॉन्ग-ऑन की तरफ शॉट खेला। वहां मौजूद नमन धीर और तिलक वर्मा ने कैच पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बाउंड्री लाइन को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई।

RCB कैंप का मानना था कि फील्डर का संपर्क बाउंड्री कुशन से हुआ है, जबकि रिप्ले में साफ दिखा कि कैच के दौरान कुशन को नहीं छुआ गया। इसी फैसले को लेकर एंडी फ्लावर नाराज हो गए और चौथे अंपायर से उनकी बहस हो गई।

बाद में फ्लावर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सजा मान ली। IPL नियमों के मुताबिक लेवल-1 उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना जाता है।

वहीं मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 166 रन बनाए थे। जवाब में RCB ने बेहद दबाव भरे मुकाबले में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सफर खत्म हो गया, जबकि RCB की टीम प्लेऑफ के और करीब पहुंच गई।

#RCB #IPL2026 #AndyFlower #MumbaiIndians #ViratKohli #KrunalPandya #IPLNews #AwazPlus #CricketNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS