ईरान के यूरेनियम भंडार पर ट्रंप की बड़ी धमकी “कोई भी वहां पहुंचा तो उड़ा देंगे”

🚨 AWAZ PLUS | बड़ी खबर

मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। सीजफायर के बावजूद दोनों देशों के बीच शांति समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के समृद्ध यूरेनियम भंडार को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है।

Image

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर लगातार नजर बनाए हुए है और यदि कोई भी उन यूरेनियम भंडारों के पास पहुंचने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका तत्काल सैन्य कार्रवाई करेगा।

क्या बोले ट्रंप?

एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा—

“हम इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मैंने स्पेस फोर्स बनाई है और वे हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। अगर कोई भी उस जगह के पास पहुंचा, तो हमें तुरंत पता चल जाएगा और हम उसे उड़ा देंगे।”

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी स्पेस फोर्स इतनी एडवांस है कि किसी भी घुसपैठ करने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी—नाम, पता और पहचान तक—निकाल सकती है।

ईरान को बताया “पराजित देश”

ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य और रक्षात्मक क्षमताओं को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने ईरान को “पराजित देश” बताते हुए कहा कि अमेरिका किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान के जरिए भेजा गया था प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका को कुछ शांति प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने उन्हें स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया।

बढ़ सकता है मिडिल ईस्ट में तनाव

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस बयान के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। दुनिया की नजर अब अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई है।

#AwazPlus #DonaldTrump #Iran #USIranTension #MiddleEast #BreakingNews #NuclearThreat #SpaceForce #WorldNews #IranNuclear #AmericaVsIran

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS