नेहरू प्लेस में युवतियों से छेड़छाड़, 4 आरोपी हिरासत में

📍नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 11 मई की सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित युवतियों में एक असम और दूसरी बिहार की रहने वाली है।

पीड़िताओं के अनुसार, वे क्लब से निकलने के बाद सड़क किनारे चाय पी रही थीं, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उनका पीछा करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, कपड़े फाड़े और मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं।

युवतियों ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने उनकी मदद नहीं की। बाद में नॉर्थ-ईस्ट सेल में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामला दर्ज किया गया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फहद, मोहम्मद शावेज, मोहम्मद आरिफ और अमन उर्फ मोहम्मद फहीम उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने FIR दर्ज करने में देरी के आरोपों से इनकार किया है। आरोपियों पर महिलाओं से अभद्रता, मारपीट, पीछा करने, धमकी देने और गलत तरीके से रोकने समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

🎙️ Awaz Plus | Nation News

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS