कृष्णावतारम के कृष्णा बने सिद्धार्थ गुप्ता, बिग बॉस फेम विकास गुप्ता के हैं भाई

माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 8 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनके शांत स्वभाव, मुस्कान और दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

कम ही लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता टीवी इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और बिग बॉस 11 फेम विकास गुप्ता के छोटे भाई हैं। विकास गुप्ता बिग बॉस के दौरान अपने विवादों और शिल्पा शिंदे के साथ हुई तीखी नोकझोंक को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भाइयों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से दूरी बनी हुई है।

सिद्धार्थ गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘कुकू माथुर की झंड हो गई’ से की थी। इसके बाद वह ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे शोज में नजर आए। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सिंगर ध्वनि भानुशाली के सुपरहिट गाने ‘वास्ते’ से मिली, जिसमें उनका हुडी लुक काफी वायरल हुआ था।

अब ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: ह्रदयम’ के जरिए सिद्धार्थ एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के 6 दिनों में करीब 11.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि बड़े बजट की फिल्मों के बीच भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री भी घोषित किया है।

फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता के साथ संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें श्रीकृष्ण के साथ सत्यभामा के किरदार को भी प्रमुखता से दिखाया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS