हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार बनेंगे असम के मुख्यमंत्री, शपथ से पहले विकास का दिया संदेश

गुवाहाटी: असम में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले सरमा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नई सरकार का मुख्य लक्ष्य बीजेपी के घोषणा पत्र को पूरी तरह लागू करना होगा।

मीडिया से बातचीत में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि शपथ लेने के तुरंत बाद कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी और सरकार का पूरा फोकस चुनावी वादों को जमीन पर उतारने पर रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के आशीर्वाद से असम विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी सरमा ने असम की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य आने वाले समय में तेजी से विकास करेगा और जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी उतरेगी।

आज सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खनापारा स्थित वेटरिनरी कॉलेज फील्ड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल के निर्देश पर मुख्य सचिव रवि कोटा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत उनकी मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया।

असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी दल AGP और BPF ने 10-10 सीटें जीतीं। विपक्षी कांग्रेस गठबंधन को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

#AwazPlus #Assam #HimantaBiswaSarma #BJP #AssamCM #NarendraModi #NDA #Guwahati

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS