बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच करेगी। बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद यह मामला राज्य पुलिस से CBI को सौंप दिया गया है। जल्द ही डीओपीीटी की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद CBI अपनी जांच शुरू करेगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए डीआईजी रैंक के अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित की गई है। वहीं, बंगाल पुलिस पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार और एक उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। बिहार के आरोपियों की पहचान मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आरोपी का नाम राज सिंह बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल तीनों से पूछताछ कर हत्या की साजिश और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, 6 मई की रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच चंद्रनाथ रथ नॉर्थ 24 परगना स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद हुई इस हत्या ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले बंगाल पुलिस ने SIT गठित की थी, लेकिन अब जांच CBI को सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी इस हत्याकांड के पीछे की साजिश और संभावित राजनीतिक कनेक्शन की भी पड़ताल करेगी।

#AwazPlus #WestBengal #CBI #ChandranathRath #ShubhenduAdhikari #CrimeNews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS