स्पा की आड़ में देह व्यापार! पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत काकोरी मोड़ स्थित एक स्पा सेंटर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘GLAMOUR UNISEX SPA’ में मसाज की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्पा सेंटर में दिनभर युवक-युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। क्षेत्रीय व्यापारियों का आरोप है कि इस गतिविधि के कारण उनकी दुकानों पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है और क्षेत्र की छवि खराब हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में मोहान रोड चौकी इंचार्ज को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

— डिजिटल आवाज प्लस

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS