मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह एक और बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों के मुताबिक, रणवीर जल्द ही बड़े पर्दे पर भगवान शिव के किरदार में नजर आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने लेखक Amish Tripathi की मशहूर किताब ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के फिल्मी अधिकार खरीद लिए हैं। इस प्रोजेक्ट को उनके प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को तीन भागों में रिलीज करने की योजना तैयार की गई है।
2028 तक शुरू हो सकती है शूटिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फिलहाल राइटिंग स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से बड़े पर्दे पर लाना चाहते थे। अब उन्होंने अनन्या बिरला के साथ मिलकर इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है।
सूत्रों की मानें तो फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग साल 2028 तक शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी तक निर्देशक और बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मेकर्स फिलहाल स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने पर फोकस कर रहे हैं।
भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे रणवीर
फिल्म में रणवीर सिंह भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। पौराणिक और फैंटेसी दुनिया पर आधारित यह कहानी दर्शकों के लिए बड़े विजुअल एक्सपीरियंस के तौर पर पेश की जाएगी। माना जा रहा है कि यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
भारी रकम देकर खरीदे राइट्स
खबर है कि रणवीर सिंह ने ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ के राइट्स हासिल करने के लिए बड़ी रकम चुकाई है। इसके अलावा रणवीर के पास निर्देशक जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ भी है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की चर्चा है।
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं रणवीर
वर्कफ्रंट के साथ-साथ रणवीर सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। रणवीर और Deepika Padukone जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
