प्रतीक यादव के निधन से सियासत में शोक की लहर, अखिलेश बोले- “बेहद दुखद”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर सामने आते ही तमाम राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा,
“प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम लखनऊ के KGMU में कराया जा रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रतीक बचपन से ही अपनी सेहत को लेकर बेहद जागरूक थे। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी और व्यापार को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा भी हुई थी।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह खबर बेहद पीड़ादायक है और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने का संबल दें।

वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है और ईश्वर परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र और अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS