सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय का रिएक्शन, बोलीं- ‘हमें प्राइवेसी दें’

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पति Suraj Nambiar को अनफॉलो करने के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अब इन चर्चाओं पर मौनी रॉय ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

मंगलवार से सोशल मीडिया पर लगातार यह दावा किया जा रहा था कि शादी के चार साल बाद मौनी और सूरज अलग होने जा रहे हैं। हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों को सीधे तौर पर खारिज नहीं किया, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से खास अपील जरूर की।

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा—
“सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि झूठे नैरेटिव प्रकाशित न करें और कृपया हमें निजता और गोपनीयता दें।”
इसके साथ उन्होंने folded hands इमोजी भी शेयर किया।

क्लब में हुई थी पहली मुलाकात

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक क्लब में हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान मौनी दुबई में सूरज के साथ रहीं, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया।

2022 में की थी शादी

लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद मौनी और सूरज ने 27 जनवरी 2022 को शादी की थी। दोनों ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से विवाह किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों साथ में कम नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर नहीं कीं, जिसके बाद से ही अलगाव की अटकलें तेज हो गईं। फिलहाल मौनी के इस पोस्ट के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के रिश्ते को लेकर जल्द सच्चाई सामने आएगी।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS