19 साल की लड़की ने मांगी अबॉर्शन किट, डॉक्टर दंग – क्यों खतरनाक है इस उम्र में अबॉर्शन और पिल्स पर निर्भरता?

दिल्ली की एक घटना ने समाज और मेडिकल जगत दोनों को झकझोर दिया। मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. शैफाली दधीचि ने हाल ही में एक केस शेयर किया, जहां 19 साल की लड़की उनके पास अबॉर्शन किट मांगने आई। लड़की ने साफ कहा – “मैम, मैं लिव-इन में रहती हूं और मुझे अबॉर्शन किट चाहिए।” यह सुनकर डॉक्टर चौंक गईं और तुरंत उसे समझाया कि इतनी कम उम्र में अबॉर्शन किट या ई-पिल्स का इस्तेमाल करना कितना खतरनाक हो सकता है।

क्या है खतरा अबॉर्शन किट और पिल्स से?

डॉ. शैफाली के अनुसार –

  • बार-बार अबॉर्शन किट लेने से वेजाइनल इंफेक्शन, यूट्रस को नुकसान और हार्मोनल असंतुलन होता है।
  • इससे भविष्य में इन्फर्टिलिटी (बांझपन) का खतरा बढ़ जाता है।
  • अनप्रोटेक्टेड रिलेशन से STD (यौन संचारित रोग) का खतरा भी रहता है।
  • लगातार ई-पिल्स का सेवन हार्मोनल हेल्थ पर बुरा असर डालता है और महिलाओं की मासिक चक्र (पीरियड्स) बिगड़ सकते हैं।

डॉक्टर का संदेश युवाओं के लिए

  • कम उम्र में सेक्सुअल एक्टिविटी और बार-बार अबॉर्शन हेल्थ के लिए बेहद हानिकारक है।
  • गलती हो जाने पर खुद से दवाएं लेने की बजाय डॉक्टर से सही परामर्श लें।
  • इस उम्र में युवाओं को करियर और पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, ताकि आगे का जीवन और भी सुरक्षित और स्थिर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS