⚡ बाराबंकी में सावन बना मातम! अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट फैलने से मची भगदड़, दो की मौत, 38 घायल

बिजली विभाग की लापरवाही या सिस्टम का संहार?

आवाज प्लस | बाराबंकी ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में सावन के तीसरे सोमवार की पावन रात, श्रद्धालुओं के लिए एक त्रासदी लेकर आई। हैदरगढ़ क्षेत्र के प्राचीन अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में करंट फैल गया और अफरा-तफरी में भगदड़ मच गई।

➡️ 2 श्रद्धालुओं की मौत – 38 घायल
➡️ महिलाएं-बच्चे भी करंट की चपेट में आए
➡️ तार पर बंदर कूदा, शेड पर गिरा, करंट फैला
➡️ रात 12 बजे से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी

⚠️ मौत बनकर टूटा बिजली विभाग का तार!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं की भीड़ में भक्ति का सैलाब उमड़ा हुआ था। तभी एक बंदर बिजली के तार पर कूदा, जिससे पुराना और जर्जर तार टूट गया और मंदिर के टीन शेड पर गिर पड़ा। पूरे परिसर में बिजली दौड़ गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई।

🕯️ जान गंवाने वालों में:

  • प्रशांत (22), निवासी मुबारकपुरा, थाना लोनीकटरा

  • एक अन्य अज्ञात श्रद्धालु की भी इलाज के दौरान मृत्यु

🏥 इलाज के लिए मची होड़

घटना में घायल 38 श्रद्धालुओं में से कुछ को त्रिवेदीगंज सीएचसी और कुछ को हैदरगढ़ सीएचसी ले जाया गया। 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

📌 मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की खबर मिलते ही डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी अर्पित विजयवर्गीय सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्परता से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। मंदिर परिसर को तत्काल खाली कराया गया और बिजली सप्लाई काटी गई।

⚡ जिम्मेदार कौन?

यह सवाल अब आम जनता पूछ रही है —

  • क्या बिजली विभाग ने मंदिर के ऊपर से गुजरते तारों की कभी सुरक्षा जांच की थी?

  • क्या त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था की विशेष निगरानी नहीं होनी चाहिए थी?

  • जर्जर तार हटाने का जिम्मा किसका था?

  • क्या बिजली विभाग की लापरवाही हत्या के बराबर नहीं?

🗣️ सीएम योगी का निर्देश, लेकिन कार्यवाही का इंतजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के प्रति शोक जताया और जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों को हर हाल में समुचित उपचार दिलाया जाए। लेकिन अब ज़रूरत केवल निर्देशों की नहीं, कड़ी कार्रवाई की है।

“आवाज प्लस” की माँग:

  1. बिजली विभाग की जवाबदेही तय की जाए

  2. मंदिरों और धार्मिक स्थलों के ऊपर से गुजरने वाले खतरनाक तार तत्काल हटाए जाएं

  3. दोषी अधिकारियों पर एफआईआर हो

  4. श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए त्योहारों पर बिजली निगरानी टीम सक्रिय हो

सावन की रात शिवभक्ति के बजाय शव उठे —
ये केवल हादसा नहीं, व्यवस्था पर सवाल है!

घायलों की सूची:
घायल श्रद्धालुओं में सुबेहा, हैदरगढ़, कोठी, सतरिख, जैदपुर, अमेठी, रायबरेली आदि क्षेत्रों के 36 लोग शामिल हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। 

1. गीता पत्नी शिवप्रसाद निवासी ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा
2, ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद, निवासी सुबेहा
3. काजल पुत्री रामफेर निवासी सुबेहा
4. वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद निवासी सुबेहा
5. रंजना पांडेय पत्नी रोहित निवासी बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़
6. गुलशन पुत्र गंगादीन निवासी भकोसा थाना जैदपुर
7. शुभम कुमार निवासी पूरे विलास थाना महराजगंज, रायबरेली
8. शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
9. अमर कुमार रामकरन निवासी ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़
10. अजय प्रताप पुत्र मलखान निवासी रुकनापुर, थाना लोनी कटरा
11. देवेंद्र पुत्र दिलीप निवासी रुकनापुर थाना लोनी कटरा
12. रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
13. शिवकुमार पुत्र अहरवादीन निवासी कनवा थाना हैदरगढ़
14. साहब चरन पुत्र पप्पू भिखरा हैदरगढ़
15.श्रवण कुमार पुत्र दयाराम निवासी भिखरा हैदरगढ़
16. शंकर पुत्र बैजनाथ निवासी भिखरा
17. सोनी पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
18. सोनम पुत्री भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
19. मधु पत्नी भारत निवासी सफीपुर थाना सुबेहा
20. कांति पुत्री गंगाप्रसाद निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
21. शिवानी पुत्री राम अभिलाख निवासी ग्राम बनकोट थाना सुबेहा
22. विवेक पुत्र रामकैलाश निवासी ग्राम लखियापुर थाना सतरिख
23. अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन निवासी लाही थाना हैदरगढ़
24, सुभाष पुत्र सत्य नारायण निवासी बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़
25. समरजीत पुत्र जयशंकर उम्र 20 वर्ष निवासी देवगरपुर थाना हैदरगढ़
26. हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा निवासी भिखरा हैदरगढ़
27. रीता पत्नी बाबादीन निवासी चौबेपुरवा थाना शिवरतन गंज अमेठी
28. अनन्या पुत्री शिवबोधन निवासी पूरे कारी थाना कोठी
29. शिवा पुत्र राजेन्द्र शुक्ला निवासी कोल्हदा थाना हैदरगढ़
30. रंजीत पुत्र साहब दीन निवासी मोहदीपुर सतरिख
31. पलक पुत्री रंजीत राम निवासी छतौरा कोठी
32. संध्या पुत्री महेश निवासी भूलभूलैया कोठी
33. सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज निवासी मोहदीपुर कोठी
34. लक्ष्मी पुत्री पवन निवासी बिबियापुर घाट कोठी
35. अमन पुत्र बाबादीन निवासी गढी घोसियामऊ सुबेहा
36. बैजनाथ पुत्र जगजीवन निवासी सुबेदार पुरवा हैदरगढ़


#आवाज_प्लस | #बाराबंकी_हादसा | #बिजली_विभाग_की_लापरवाही | #श्रद्धालु_की_मौत | #करंट_कांड | #जनता_पूछेगी | #सावन_में_संकट

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS