गृहक्लेश से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मौत

आवाज प्लस कौशांबी पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रामाधीन का पुरवा गांव में सोमवार रात गृहक्लेश के कारण एक युवक ने जहर खा लिया। ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार सरोज (26) की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे।मनोज अपने पिता तेजबहादुर के साथ रहते थे। बड़ा भाई राजू अलग रहता है। सोमवार रात घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर मनोज ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर मंगलवार को थाना प्रभारी हरीश तिवारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी है। मनोज की मौत से पत्नी रीना देवी व दो छोटे बच्चे—बेटी अनुराधा व बेटा शिवा—अनाथ हो गए। गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS