ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी में विपक्ष — सूत्र

आवाज प्लस | राष्ट्रीय राजनीति

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के बीच राजनीतिक तापमान बढ़ता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि सदन संचालन के दौरान उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं दिया जा रहा, जबकि सत्ता पक्ष को प्राथमिकता मिलती है।

Image

बताया जा रहा है कि कार्यवाही शुरू होने से पहले कई विपक्षी नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर जुटे, जहाँ रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबि, विभिन्न विपक्षी दल इस कद पर सहमत हैं और जल्द ही लोकसभा महासचिव को औपचारिक नोटिस सौंपा जा सकता है।

बजट सत्र में बढ़ा टकराव

बजट सत्र की शुरुआत से ही सदन में हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के बाद कई दिनों तक कार्यवाही बाधित रही, जिसके चलते स्पीकर को बार-बार सदन स्थगित करना पड़ा। विपक्ष लगातार स्पीकर पर “भेदभावपूर्ण रुख” अपनाने का आरोप लगाता रहा है।

एक मौके पर, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के जवाब के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी विरोध के कारण अपना वक्तव्य रोकना पड़ा। विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस की महिला सांसदों के विरोध ने स्थिति को और तीखा बना दिया।

आगे क्या?

सूत्रों का दावा है कि विपक्षी एकजुटता के साथ स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। यदि नोटिस दिया जाता है, तो यह संसद की कार्यवाही और सियासी समीकरणों पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है।

नोट: इस विषय पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं।

(आवाज प्लस के लिए विशेष रिपोर्ट)

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS